Purvanchal Vibe की खबर का असर
देवरिया मेडिकल कॉलेज में बच्ची के गलत हाथ में प्लास्टर मामले में कार्रवाई, कर्मचारी का वेतन रोका गया
देवरिया के महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में 6 साल की बच्ची के गलत हाथ में प्लास्टर चढ़ाने का मामला सामने आने के बाद आखिरकार कार्रवाई हुई है।
Purvanchal Vibe ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। खबर और वीडियो वायरल होने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में लापरवाही सामने आने पर संबंधित कर्मचारी का एक सप्ताह का वेतन रोक दिया गया है और उसका तबादला भी कर दिया गया है।
वहीं, पीड़ित बच्ची के परिजनों की शिकायत के बाद बच्ची के सही हाथ की दोबारा जांच कर सही हाथ में प्लास्टर लगाया गया।
मामले के सामने आने के बाद मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठे थे, जिसके बाद प्रशासन ने यह कदम उठाया है।
#deoria
Deoria, Deoria | Jun 19, 2026