देवरिया में एसडीएम कार्यालय के बाहर युवक ने किया हंगामा, पहुंची पुलिस, युवक को लिया हिरासत में , सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
----------------------------
देवरिया जिले के सलेमपुर एसडीएम कार्यालय के सामने एक युवक ने सोमवार को जमकर हंगामा किया। उसका कहना था कि वह एक माह से एसडीएम कार्यालय का चक्कर लगा रहा है, लेकिन उसके मामले में समुचित कार्रवाई नहीं हुई है। हंगामे की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
सलेमपुर उपनगर के हरैया निवासी रितिक कुमार सुबह एसडीएम कार्यालय पहुंचा और हंगामा करने लगा। उसका आरोप है कि उसकी जमीन पर एक व्यक्ति ने अवैध कब्जा कर दीवार खड़ी कर ली है। कई बार शिकायत किए, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। एसडीएम का कहना है कि युवक सुबह आया था। दो बार नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंच कर जांच की है। मामला अब सिविल कोर्ट का है। दोनों पक्षों को आज बुलाया गया था। इस बीच युवक पहले आ गया और हंगामा खड़ा कर दिया।
#viralreelschallenge #deoria #UttarPradesh #देवरिया
Deoria, Deoria | Jun 22, 2026