बहराइच: कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी के जेवरात व नकदी सहित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
बहराइच कोतवाली नगर इलाके के मीराखेलपुरा में एक सर्राफा व्यवसायी के घर से जेवरात व नगदी चोरी करने के मामले में कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी के जेवरात व नगदी सहित अभियुक्त अंशु सोनी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त का मेडिकल परीक्षण करने के बाद न्यायालय रवाना कर दिया है।