बहराइच: कोतवाली नगर पुलिस ने भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह के नाम से फोन कर धमकी देने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
बहराइच मे अपने आपको महसी विधायक सुरेशवर सिंह बता कर केटीएल कम्पनी मे फोन कर धमकी देने के मामले मे पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। इस मामले मे खुद महसी से भाजपा विधायक सुरेशवर सिंह ने पत्र जारी कर उनके व उनके बेटे के नाम से किसी द्वारा फ़र्ज़ी फोन कॉल कर भिन्न भिन्न कार्यों के विषय मे सिफारिश व वार्ता करने के गंभीर आरोप लगाए थे।