बहराइच: माधवपुरी इलाके में पूर्व शासकीय अधिवक्ता के घर के बाहर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के मामले का अभियुक्त गिरफ्तार
कोतवाली देहात इलाके के माधवपुरी मे बीते शनिवार को पूर्व शासकीय अधिवक्ता के घर के बाहर फायरिंग करने के मामले मे पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महज़ 48 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिस वक़्त घटना को अंजाम दिया गया था उस वक़्त पूर्व शासकीय अधिवक्ता अपने घर के बरामदे मे ही बैठे थे। एसपी ने बताया कि अभियुक्त को न्यायालय रवाना कर दिया गया है।