बहराइच: जिहुरा मरौचा इलाके में संदिग्ध हालत में मेडिकल स्टोर में दगा पटाखा, संचालक गंभीर,इलाज जारी
मेडिकल स्टोर संचालक की जिहुरा मरौचा स्थित दुकान पर रखा पटाखा संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक दग गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। धमाके की आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने आननफानन उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां उसका उपचार चल रहा है और हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।