बहराइच: पोस्टमार्टम हाउस बहराइच का जिलाधिकारी मोनिका रानी ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
पोस्टमार्टम हाउस की व्यवस्थाओ का जायज़ा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मोनिका रानी ने सघन निरीक्षण करते हुए भवन परिसर की साफ-सफाई, डीफ फ्रीज़र, शव विच्छेदन कक्ष, शव गृह, कार्यालय एवं सी.सी.टी.वी. की क्रियाशीलता को परखा। निरीक्षण के समय फार्मासिस्ट अरविन्द कुमार शुक्ला व अतुल कुमार त्रिपाठी मौजूद रहे। शव विच्छेदन गृह के निरीक्षण में व्यवस्थाएं संतोषजनक पायी गई।