बहराइच: दरगाह मेले मे फ़ूड प्वाईज़निंग से मेलार्थियों को बचाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुद्धता की जांच के लिए गठित की टीम
सैय्यद सालार मसऊद गाजी की दरगाह पर चल रहे सालाना जेठ मेले में प्रतिदिन लाखों की संख्या में ज़ायरीन जियारत करने पहुंच रहे हैं। दरगाह मेले में सज़ी खाने पीने की दुकानों की गुणवत्ता की जांच के लिए डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से दरगाह मेले में खाने पीने के सामान की शुद्धता की जांच के लिए स्पेशल टीम की गठन की गई है।