प्रतापगढ़: मकरा मनभौना गांव के युवक ने आरा मशीन संचालक पर महुआ का पेड़ काट ले जाने का लगाया आरोप
मकरा मनभौना गांव निवासी संजय मिश्रा पुत्र राम अकबाल ने आरोपित किया है कि गांव में ही उसका महुंआ के दो पेड है। सोमवार को वह घर पर नहीं था। जरूरी काम से बाहर गया था। तभी गांव के एक व्यक्ति ने सूचना दी कि तुम्हारे महुंआ के पेड को धनगढ सराय छिवलहा निवासी एक आरा संचालक काट रहा है। जब उसने फोन द्वारा आरा संचालक को पेड काटने से मना किया तो उसने गाली-गलौज करने लगा।