पाली: ग्राम पिपरिया जागीर के किसान ने एसडीएम पाली को प्रार्थना पत्र देकर लोन पर लगे ब्याज को माफ करने की मांग की
Pali, Lalitpur | Mar 14, 2026 ग्राम पिपरिया जागीर निवासी किसान ने एसडीएम पाली निशांत तिवारी को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए बताया कि उसने कुछ समय पूर्व अपनी खेती की सिंचाई कार्य हेतु एक पंपिंग सेट लोन पर लिया था। परंतु उक्त लोन की धनराशि ब्याज सहित बढ़कर लाखों में पहुंच गई है। उसने उक्त मामले में एसडीएम से लोन पर लगे हुए ब्याज को माफ कराने की मांग की।