चुराह में माँ के तबादले के लिए सीएम के सामने फूट-फूटकर रोई बेटी वंशिका
तीसा:मां से तीन साल की दूरी का दर्द सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के सामने बेटी वंशिका ठाकुर की आंखों से आंसू बनकर छलक पड़ा। वंशिका ने रोते हुए गुहार लगाई कि उसकी मां को घर के पास किसी स्कूल में तैनात किया जाए। चुराह की जेबीटी अध्यापिका नारो पिछले 3 साल से शिमला जिले के नेरवा में तैनात हैं, जो घर से करीब 700 किलोमीटर दूर है। वंशिका चौथी तक मां के साथ रहती थी, अब पांचवीं में घर के पास स्कूल में पढ़ रही है और नवोदय की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि मां को घर के नजदीक स्कूल में तैनात करने के लिए जल्द उचित कदम उठाए जाएंगे।
Chamba, Chamba | Nov 5, 2026