ढीमरखेड़ा: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंतर्वेद में प्राचार्य लखन लाल बागरी को 39 साल बाद भावभीनी विदाई
उमरियापान के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंतर्वेद के प्राचार्य एवं पूर्व बीईओ लखन लाल बागरी 39 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए। उनके सम्मान में विद्यालय में भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। अपने सेवाकाल में उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया और जरूरतमंद विद्यार्थियों की हमेशा मदद की।