आनंदपुर थाना क्षेत्र के गौरा गांव में गुरुवार सुबह बाइक की टक्कर से एक महिला जख्मी हो गयी। जख्मी का इलाज सुबह करीब 11 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया।