पीसांगन: रामपुरा डाबला मार्ग पर कार और ट्रैक्टर की भिड़ंत में चार लोग घायल
पीसांगन थाना क्षेत्र के रामपुरा डाबला मार्ग पर गोबिंदगढ़ निवासी चिरागुद्दीन, इकबाल, हसन और हुसैन की कार की भिडंत ट्रैक्टर से हो गई। दुर्घटना में चारों जने घायल हो गए। जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अजमेर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में भिजवाए। दूसरी ओर क्षतिग्रस्त वाहनों को साइड में करवा कर यातायात सुचारू करवाया।