जमुई: प्यारेपुर गांव में घरेलू विवाद के चलते दंपति घायल, हुई मारपीट
Jamui, Jamui | Feb 16, 2025 टाउन थाना क्षेत्र के प्यारेपुर गांव में रविवार की दोपहर 1 बजे के करीब घरेलू विवाद को लेकर मारपीट में दंपति घायल हो गया दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल की पहचान प्यारेपुर निवासी कैलाश कुमार दास तथा उसकी पत्नी रानी कुमारी के रूप में की गई। घायल ने बताया कि घरेलू विवाद में मां और बड़े भाई के द्वारा मारपीट की गई।