बांसगांव: गोरखपुर में शारदीय नवरात्रि की नवमी पर रक्त अर्पण की सदियों पुरानी परंपरा
गोरखपुर के बांसगांव स्थित मां दुर्गा मंदिर में श्रीनेत वंशीय क्षत्रिय समाज ने शारदीय नवरात्रि की नवमी पर रक्त अर्पण की प्राचीन परंपरा निभाई। 1945 में पशु बलि पर रोक लगने के बाद यह परंपरा शुरू हुई। आज देशभर से लोग इस अनोखे धार्मिक आयोजन में शामिल हुए।