हल्द्वानी में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत की ‘धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा’ सोमवार को पहुंची। जसपुर से शुरू हुई यह यात्रा काशीपुर, रामनगर और कालाढूंगी होते हुए हल्द्वानी पहुंची। रामनगर में भी पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका स्वागत किया, जबकि हल्द्वानी के स्वराज आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने हरीश रावत का अभिनंदन किया। इस दौरान रावत ने कहा कि वह उत्तराखंड के भाई-बहनों और देवी-देवताओं को धन्यवाद देने के लिए यात्रा पर निकले हैं। उन्होंने यात्रा का उद्देश्य जनता से संवाद करना बताया और कहा कि इसमें किसी प्रकार की राजनीति नहीं है। कांग्रेस हाईकमान की ओर से यात्रा को लेकर जताई गई आपत्ति के सवाल पर हरीश रावत ने कहा कि वह 7 अक्टूबर को पार्टी हाईकमान से मुलाकात करेंगे और कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के सामने अपनी बात रखेंगे।
#HarishRawat #Congress #UttarakhandCongress #Haldwani #HaldwaniNews #Uttarakhand #UttarakhandNews #JanSamvadYatra #DhanyawadYatra #CongressPolitics #CongressLeadership #KCVenugopal #SwarajAshram #Jaspur #Kashipur #Ramnagar #Kaladhungi #PoliticalNews #UttarakhandPolitics #PublicDialogue #PoliticalUpdate #BreakingNews #LatestNews #NewsUpdate #HindiNews #NewsReel #InstagramReels #FacebookReels #YouTubeShorts #HaldwaniExpressNews
Haldwani, Nainital | Oct 6, 2026