
Bettiah news : सिस्टम फेल, ग्रामीण पास: चंदे और श्रमदान से बना चचरी पुल, मगरमच्छ के खौफ के बीच जी रहे थे ग्रामीण। बड़ी खबर बगहा से है, जहां नौरंगिया थाना क्षेत्र के सिरिसिया गांव से होकर गुजरने वाली भपसा नहर में मगरमच्छों के लगातार हमलों से परेशान ग्रामीणों ने सिस्टम को आईना दिखाते हुए रविवार रात चंदा जुटाकर और श्रमदान के जरिए नहर पर चचरी पुल का निर्माण कर दिया। रातों-रात तैयार हुए इस कच्चे पुल ने ग्रामीणों की एकजुटता और हौसले की अनोखी मिसाल पेश की है। दरअसल, लगातार हो रही बारिश के कारण गंडक नदी का पानी सहायक नहरों, नालों और छोटी नदियों में फैल गया है। इसी के साथ कई मगरमच्छ भी रिहायशी इलाकों तक पहुंच गए हैं, जिससे लोगों की जान-माल पर लगातार खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने कई बार वन विभाग और प्रशासन से सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था करने की मांग की, लेकिन तत्काल समाधान नहीं मिलने पर उन्होंने स्वयं ही पुल बनाने का निर्णय लिया।बताया जा रहा है कि भपसा नहर में इस समय कमर तक पानी भरा हुआ है। नहर के दूसरी ओर हजारों किसानों की खेती है। धान की रोपाई, निराई और अन्य कृषि कार्यों के लिए किसानों को रोजाना जान जोखिम में डालकर नहर पार करनी पड़ती थी।इसी दौरान 20 जुलाई को मगरमच्छ के हमले में किसान केदार बैठा की मौत हो गई थी। वहीं रविवार सुबह भी नहर पार कर रही एक महिला पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने वाल्मीकिनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा से मुलाकात कर नहर पर पुल बनाने की मांग रखी। विधायक ने बताया कि बरसात और बाढ़ के दौरान तत्काल स्थायी पुल का निर्माण संभव नहीं था। इसलिए उन्होंने फिलहाल चचरी पुल बनाने की सलाह दी और इसके लिए आर्थिक सहयोग भी उपलब्ध कराया। इसके बाद ग्रामीणों ने भी अपने स्तर पर चंदा इकट्ठा किया और श्रमदान के माध्यम से रातों-रात चचरी पुल तैयार कर दिया। विधायक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि पिछले दो सप्ताह के भीतर मगरमच्छ के हमलों में एक किसान की जान जा चुकी है और एक महिला घायल हुई है। ऐसे में किसानों की सुरक्षा को देखते हुए यह अस्थायी व्यवस्था की गई है, ताकि लोग बिना जान जोखिम में डाले खेती-बाड़ी के लिए आ-जा सकें।#Bagaha #WestChamparan #Bihar #CrocodileAttack #VillageNews #BreakingNews #LocalNews #Bridge #CommunitySupport #Shramdaan #Flood #Farmers #Wildlife #ValmikiTigerReserve #VTR #BiharNews #IndiaNews
Bettiah, West Champaran | Jul 29, 2026

🚨 कड़ू नाला हादसा सिर्फ़ 13 परिवारों का नहीं, पूरे पांगी की आत्मा का दर्द बन गया है... 🕯️💔 आज कुल्लू में PSWA (Pangi Students Welfare Association) की TRF इकाई ने कड़ू नाला सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले 13 दिवंगतों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कुल्लू कॉलेज में पढ़ रहे पांगी के छात्र-छात्राओं और वहां रह रहे पांगीवासियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। 🙏 दिवंगत आत्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को यह असीम दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। 🕊️ #Pangi #Kullu #PSWA #TRF #RoadAccident #Tribute #Condolences #RIP #HimachalPradesh #CommunitySupport #Prayers #Unity #HimSandesh #BreakingNews हिम संदेश Pangi Administration Pangi Live News Pangi, Chamba, Himachal Pradesh
Saach, Chamba | Jul 26, 2026

🚨 दर्द के बीच प्रशासन का भरोसा! कढ़ू नाला हादसे में अपनों को खो चुके परिवारों से मिले उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, कहा— हर मुश्किल घड़ी में सरकार और प्रशासन आपके साथ खड़ा है। 🙏💐 कढ़ू नाला सड़क हादसे के बाद उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने पांगी के साच, घिसल, हिलोर और घनाला गांव पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव सहायता का भरोसा दिया। साथ ही मानसून प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को बिजली, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इसके अलावा उपायुक्त ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय साच का निरीक्षण कर छात्राओं के लिए स्वीकृत गर्ल्स हॉस्टल की प्रक्रिया में तेजी लाने के भी निर्देश दिए। 🙏 क्या आपको लगता है कि ऐसे संवेदनशील दौरों से प्रभावित परिवारों का मनोबल बढ़ता है? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। #HimSandesh #Pangi #Chamba #HimachalPradesh #KaduNala #RoadAccident #DisasterRelief #DeputyCommissioner #MukeshRepaswal #PublicService #CommunitySupport #TribalArea #HimachalNews #BreakingNews #Support #IndiaNews हिम संदेश Pangi Administration DC Chamba
Saach, Chamba | Jul 26, 2026

🚨 13 ज़िंदगियाँ चली गईं... लेकिन दर्द आज भी हर पांगीवासी की आंखों में ज़िंदा है। 🕯️💔 कड़ू नाला की दर्दनाक सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले 13 दिवंगतों को आज PSWA (Pangi Students Welfare Association) की TRF इकाई द्वारा कुल्लू में भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कुल्लू कॉलेज में पढ़ रहे पांगी के छात्र-छात्राओं और वहां रह रहे बड़ी संख्या में पांगीवासियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। यह श्रद्धांजलि केवल 13 लोगों को याद करने का पल नहीं था, बल्कि पूरे पांगी समाज की एकजुटता, संवेदनशीलता और अपने लोगों के प्रति अटूट प्रेम का प्रतीक भी था। 🕊️ ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवारों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। #Pangi #Kullu #PSWA #TRF #Tribute #RoadAccident #Condolences #RIP #CommunitySupport #HimachalPradesh #Students #Prayers #Unity #HimSandesh #BreakingNews हिम संदेश Pangi Administration DC Chamba Pangi, Chamba, Himachal Pradesh The Voice of Pangwal Pangi Live News Pangi Valley
Saach, Chamba | Jul 26, 2026

रमेश चौक पर प्रदर्शन में शामिल होने आए 106 लोगों का औरंगाबाद पुलिस ने जारी किया तस्वीर #RameshChowk #Protest #AurangabadPolice #Demonstration #PublicGathering #SocialJustice #CommunityVoices #CitizenActivism #PeacefulProtest #UnityInDiversity #StandTogether #VoicesForChange #HumanRights #CivicEngagement #AwarenessCampaign #LocalNews #PoliceAction #CommunitySupport #Activism #ProtestPhotogr aphy #PeoplePower #JusticeForAll #Aurangabad #SocialAwareness #DemocracyInAction #PublicAwareness #CitizensRights #Protesters #TogetherWeStand #ChangeMakers
Bihar, India | Jul 26, 2026