Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
image
image
image
image
image

प्रेस विज्ञप्ति दिनाँक- 19/07/26 स्थान- नालंदा *551 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) के शुभारंभ के साथ सरकारी शिक्षा में नए युग की शुरुआत* ● *'उन्नत शिक्षा–उज्ज्वल भविष्य' के संकल्प को मिलेगा बल* ● *जिले में चयनित 20 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का हुआ उद्घाटन* ● *कक्षा 9 से ही जेईई, नीट एवं ओलंपियाड जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी की सुविधा* ● *जिला पदाधिकारी ने बिहारशरीफ स्थित सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का विस्तृत निरीक्षण किया* नालंदा। बिहार सरकार ने गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक सरकारी शिक्षा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए राज्यभर में 551 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) की शुरुआत की है। 'सात निश्चय-3 (2025-30)' के अंतर्गत संचालित "उन्नत शिक्षा–उज्ज्वल भविष्य" कार्यक्रम के तहत इन विद्यालयों का राज्यस्तरीय शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी द्वारा बेगूसराय स्थित बी.पी. इंटर स्कूल (मॉडल विद्यालय) से किया गया। इसके साथ ही सभी जिलों एवं चयनित प्रखंडों में भी उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किए गए। राज्य सरकार की इस महत्वाकांक्षी पहल का उद्देश्य सरकारी विद्यालयों को आधुनिक संसाधनों से लैस उत्कृष्ट शिक्षण संस्थानों के रूप में विकसित करना है, ताकि ग्रामीण एवं पिछड़े क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी निजी विद्यालयों के समकक्ष गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो सके। इन आदर्श विद्यालयों में स्मार्ट क्लासरूम, आधुनिक कंप्यूटर लैब, अत्याधुनिक भौतिकी, रसायन एवं जीवविज्ञान प्रयोगशालाएं, डिजिटल शिक्षण व्यवस्था तथा कक्षा 9 से ही जेईई, नीट एवं ओलंपियाड जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही बिहार स्कूल लाइव क्लासेज के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। इन विद्यालयों का उद्देश्य केवल बेहतर आधारभूत संरचना उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार, तार्किक सोच, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हुए उन्हें राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर की प्रतिस्पर्धाओं के लिए तैयार करना है। इसी क्रम में नालंदा जिले के चयनित प्रखंडों में भी सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का उद्घाटन उत्साह, गरिमा एवं जनभागीदारी के साथ संपन्न हुआ। जिला पदाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह के निर्देशानुसार सभी चयनित विद्यालयों में उद्घाटन कार्यक्रम का सफल आयोजन सुनिश्चित किया गया। विद्यालय परिसरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों एवं नागरिकों की सहभागिता के साथ कार्यक्रम संपन्न हुए। नालंदा जिले के चयनित 20 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) गिरियक – उच्च माध्यमिक विद्यालय, चोरसुआ कतरीसराय – उच्च माध्यमिक विद्यालय, गोवर्धन बिगहा, कतरीसराय राजगीर – +2 उच्च विद्यालय, बेलदार बिगहा सिलाव – रास बिहारी उच्च विद्यालय, नालंदा बिहारशरीफ – जवाहर कन्या +2 विद्यालय, झिंग नगर, नालंदा हरनौत – उच्च विद्यालय, गोनावां पोआरी नूरसराय – उच्च माध्यमिक विद्यालय, सरदार बिगहा, नूरसराय चंडी – उच्च विद्यालय, तुलसीगढ़ अस्थावां – आर.एस.बी. उच्च विद्यालय, अस्थावां बिंद – उच्च विद्यालय, बिंद रहुई – सर्वोदय +2 उच्च विद्यालय, पैठना सरमेरा – उच्च विद्यालय, सरमेरा हिलसा – राम बाबू +2 विद्यालय, हिलसा करायपरसुराय – उच्च विद्यालय, मकरौता नगरनौसा – विकास उच्च विद्यालय, भोभी थरथरी – उच्च विद्यालय, आस्ता एकंगरसराय – एस.एस. एकेडमी, एकंगरसराय इस्लामपुर – नेताजी सुभाष उच्च एवं +2 विद्यालय, इस्लामपुर परवलपुर – एम.डी.एन. एच. एस , बरमिथ, परवलपुर बेन – श्री महात्मा गांधी राष्ट्रीय +2 विद्यालय, गुरुशरणपुर उद्घाटन समारोह के उपरांत जिला पदाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह ने जवाहर कन्या उच्च विद्यालय, बिहारशरीफ स्थित सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की आधारभूत सुविधाओं, स्मार्ट कक्षाओं, शैक्षणिक व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से संवाद स्थापित कर पठन-पाठन की गुणवत्ता, नियमित उपस्थिति, अनुशासन, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों तथा विद्यार्थियों के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त की। उद्घाटन कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों में नई शिक्षा व्यवस्था को लेकर उत्साह एवं विश्वास का वातावरण देखने को मिला। यह पहल निश्चित रूप से बिहार में सरकारी विद्यालयों की गुणवत्ता को नई पहचान देने तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर डॉ. सुनील कुमार, माननीय विधायक, बिहारशरीफ; श्रीमती रीना यादव, सदस्य बिहार विधान परिषद; नगर आयुक्त, उप नगर आयुक्त तथा शिक्षा विभाग के विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहे। Samrat Choudhary #CMOBihar Dr. Sunil Kumar Mlc Reena Yadav Mithilesh Kumar Tiwari Bihar Sharif Nagar Nigam Bihar Education Department

183 views | Nalanda, Bihar | Jul 19, 2026

MORE NEWS

प्रेस विज्ञप्ति-1 
 स्थान: नालंदा
दिनांक : 20 जुलाई, 2026

*साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जन शिकायतों के त्वरित निष्पादन एवं विकास योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश*

● *सभी पदाधिकारियों को जिला प्रशासन, नालंदा के आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर), Facebook एवं Instagram सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का नियमित रूप से अनुसरण (Follow) करने तथा विभागीय गतिविधियों का समय पर साझा करने का निर्देश दिया गया।*
● *टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत स्क्रीनिंग अभियान में और अधिक तेजी लाते हुए निर्धारित 4 लाख स्क्रीनिंग का लक्ष्य शीघ्र प्राप्त करने का निर्देश दिया गया।*
● *राशन कार्ड निर्माण अभियान के अंतर्गत 26 जुलाई तक निर्धारित लक्ष्य को प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने तथा सभी लंबित आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।*
● *सभी विभागों को अपने-अपने लंबित मामलों एवं योजनाओं की नियमित समीक्षा करते हुए आगामी साप्ताहिक बैठक से पूर्व निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने तथा प्रगति में उल्लेखनीय सुधार लाने का निर्देश दिया गया।*

बिहारशरीफ। सोमवार को समाहरणालय स्थित न्यू एनआईसी बैठक कक्ष में साप्ताहिक समन्वय एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला पदाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह की अध्यक्षता में बैठक में जन शिकायतों के त्वरित निष्पादन, विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति, राजस्व एवं भूमि सुधार, स्वास्थ्य, न्यायालय से संबंधित मामलों तथा आधारभूत संरचना से जुड़े कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान सभी संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने तथा सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में जन शिकायतों के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया गया। "सेवा संवाद समाधान" कार्यक्रम के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने तथा सभी कार्यालयों में नागरिकों के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए गए। 

मुख्य सचिव जन शिकायत पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने तथा सहयोग (RTMS), CPGRAMS एवं मुख्यमंत्री सचिवालय से प्राप्त लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने का निर्देश दिया गया।

विभिन्न योजनाओं की राज्य स्तरीय रैंकिंग की समीक्षा के दौरान बताया गया कि मुख्यमंत्री सात निश्चय एवं सात निश्चय-2 योजना में नालंदा जिला राज्य में चौथे स्थान पर है।
जल-जीवन-हरियाली अभियान में जिले ने पांचवां, बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम में सातवां तथा लोक सेवाओं के अधिकार अधिनियम (RTPS) में दसवां स्थान प्राप्त किया है। राजस्व कार्यों की समीक्षा के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले अंचलों की सराहना की गई, जबकि अपेक्षाकृत कमजोर प्रदर्शन वाले अंचलों को कार्य में सुधार लाने के निर्देश दिए गए।

माननीय उच्च न्यायालय में लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रति-शपथ पत्र एवं आवश्यक प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया, ताकि न्यायालयी मामलों का प्रभावी ढंग से निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके।

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान बताया गया कि टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिले में स्क्रीनिंग अभियान तेजी से चल रहा है। 2 जुलाई से 18 जुलाई तक कुल 2,61,861 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग की जा चुकी है। जिला पदाधिकारी ने अभियान में और तेजी लाते हुए शीघ्र 4 लाख स्क्रीनिंग का लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया। आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लाभार्थियों के कार्ड सत्यापन में तेजी लाने तथा राशन कार्ड से संबंधित लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया।

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा के दौरान सोलर रूफटॉप स्थापना कार्य में तेजी लाने तथा पात्र लाभार्थियों को योजना का अधिकाधिक लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति से संबंधित शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया।

राजस्व महा-अभियान की समीक्षा के दौरान लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष बल दिया गया। भूमि सुधार उप समाहर्ता, राजगीर एवं इस्लामपुर को निर्देश दिया गया कि आगामी समीक्षा बैठक से पूर्व राजस्व एवं भूमि सुधार से संबंधित मामलों के निष्पादन का प्रतिशत बढ़ाकर कम-से-कम 70 प्रतिशत किया जाए। 

बैठक के अंत में जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को नियमित क्षेत्र भ्रमण करने, योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करने तथा निरीक्षण की रिपोर्ट एवं फोटोग्राफ 'टीम नालंदा' व्हाट्सएप समूह पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि जनहित से जुड़े कार्यों की जानकारी आम लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाई जा सके।
Samrat Choudhary 
CMO Bihar
Cabinet Secretariat Department, Govt. of Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
General Administration Department, Govt. of Bihar 
Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar 
Bihar Health Department 
State Health Society, Bihar 
Energy Department, Bihar 
Food & Consumer Protection Dept., Govt. of Bihar

प्रेस विज्ञप्ति-1 स्थान: नालंदा दिनांक : 20 जुलाई, 2026 *साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जन शिकायतों के त्वरित निष्पादन एवं विकास योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश* ● *सभी पदाधिकारियों को जिला प्रशासन, नालंदा के आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर), Facebook एवं Instagram सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का नियमित रूप से अनुसरण (Follow) करने तथा विभागीय गतिविधियों का समय पर साझा करने का निर्देश दिया गया।* ● *टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत स्क्रीनिंग अभियान में और अधिक तेजी लाते हुए निर्धारित 4 लाख स्क्रीनिंग का लक्ष्य शीघ्र प्राप्त करने का निर्देश दिया गया।* ● *राशन कार्ड निर्माण अभियान के अंतर्गत 26 जुलाई तक निर्धारित लक्ष्य को प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने तथा सभी लंबित आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।* ● *सभी विभागों को अपने-अपने लंबित मामलों एवं योजनाओं की नियमित समीक्षा करते हुए आगामी साप्ताहिक बैठक से पूर्व निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने तथा प्रगति में उल्लेखनीय सुधार लाने का निर्देश दिया गया।* बिहारशरीफ। सोमवार को समाहरणालय स्थित न्यू एनआईसी बैठक कक्ष में साप्ताहिक समन्वय एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला पदाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह की अध्यक्षता में बैठक में जन शिकायतों के त्वरित निष्पादन, विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति, राजस्व एवं भूमि सुधार, स्वास्थ्य, न्यायालय से संबंधित मामलों तथा आधारभूत संरचना से जुड़े कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान सभी संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने तथा सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। बैठक में जन शिकायतों के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया गया। "सेवा संवाद समाधान" कार्यक्रम के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने तथा सभी कार्यालयों में नागरिकों के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए गए। मुख्य सचिव जन शिकायत पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने तथा सहयोग (RTMS), CPGRAMS एवं मुख्यमंत्री सचिवालय से प्राप्त लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने का निर्देश दिया गया। विभिन्न योजनाओं की राज्य स्तरीय रैंकिंग की समीक्षा के दौरान बताया गया कि मुख्यमंत्री सात निश्चय एवं सात निश्चय-2 योजना में नालंदा जिला राज्य में चौथे स्थान पर है। जल-जीवन-हरियाली अभियान में जिले ने पांचवां, बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम में सातवां तथा लोक सेवाओं के अधिकार अधिनियम (RTPS) में दसवां स्थान प्राप्त किया है। राजस्व कार्यों की समीक्षा के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले अंचलों की सराहना की गई, जबकि अपेक्षाकृत कमजोर प्रदर्शन वाले अंचलों को कार्य में सुधार लाने के निर्देश दिए गए। माननीय उच्च न्यायालय में लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रति-शपथ पत्र एवं आवश्यक प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया, ताकि न्यायालयी मामलों का प्रभावी ढंग से निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान बताया गया कि टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिले में स्क्रीनिंग अभियान तेजी से चल रहा है। 2 जुलाई से 18 जुलाई तक कुल 2,61,861 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग की जा चुकी है। जिला पदाधिकारी ने अभियान में और तेजी लाते हुए शीघ्र 4 लाख स्क्रीनिंग का लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया। आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लाभार्थियों के कार्ड सत्यापन में तेजी लाने तथा राशन कार्ड से संबंधित लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा के दौरान सोलर रूफटॉप स्थापना कार्य में तेजी लाने तथा पात्र लाभार्थियों को योजना का अधिकाधिक लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति से संबंधित शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया। राजस्व महा-अभियान की समीक्षा के दौरान लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष बल दिया गया। भूमि सुधार उप समाहर्ता, राजगीर एवं इस्लामपुर को निर्देश दिया गया कि आगामी समीक्षा बैठक से पूर्व राजस्व एवं भूमि सुधार से संबंधित मामलों के निष्पादन का प्रतिशत बढ़ाकर कम-से-कम 70 प्रतिशत किया जाए। बैठक के अंत में जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को नियमित क्षेत्र भ्रमण करने, योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करने तथा निरीक्षण की रिपोर्ट एवं फोटोग्राफ 'टीम नालंदा' व्हाट्सएप समूह पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि जनहित से जुड़े कार्यों की जानकारी आम लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाई जा सके। Samrat Choudhary CMO Bihar Cabinet Secretariat Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar Bihar Health Department State Health Society, Bihar Energy Department, Bihar Food & Consumer Protection Dept., Govt. of Bihar

Nalanda, Bihar | Jul 20, 2026

प्रेस विज्ञप्ति-2  
स्थान: नालंदा
दिनांक : 20 जुलाई, 2026

*नालंदा जिलाधिकारी ने 33 जन-शिकायतों पर तय की अधिकारियों की जवाबदेही*

● *जन-शिकायतों के समयबद्ध निष्पादन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक आवेदन पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।*
● *भूमि विवाद, अतिक्रमण एवं अवैध कब्जे से जुड़े मामलों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं विधि-सम्मत समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।*
● *धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा एवं अचल संपत्ति से संबंधित मामलों की गहन जांच कर दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।*
● *जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।*

बिहारशरीफ: राज्य सरकार की जन-केन्द्रित संकल्पना "सबका सम्मान–जीवन आसान" के तहत नालंदा समाहरणालय में "सेवा–संवाद–समाधान" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जन-सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी, नालंदा श्रीमती उदिता सिंह ने जिले के सुदूर प्रखंडों एवं पंचायतों से पहुंचे कुल 33 फरियादियों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी शिकायतों को अत्यंत संवेदनशीलता व गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए ऑन-द-स्पॉट सख्त निर्देश जारी किए।

जन-सुनवाई के दौरान भूमि विवाद एवं राजस्व से जुड़ी कई पेचीदा शिकायतें सामने आईं। जमाबंदी व लगान रसीद काटने पर लगी रोक हटाने तथा खाता सुधार के उपरांत नई जमाबंदी कायम करने से जुड़े मामलों पर जिलाधिकारी ने अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालंदा को तत्काल अभिलेखों की गहन जांच कर समयबद्ध निष्पादन का आदेश दिया। 

वहीं, आम रास्ते पर अतिक्रमण कर आवागमन बाधित करने की शिकायत पर भी लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को अविलंब कार्रवाई करते हुए रास्ता अतिक्रमण-मुक्त कराने के लिए निर्देशित किया गया।

जमीन पर अवैध कब्जे और आपसी विवादों को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। दोनों पक्षों के बीच भू-खंड की घेराबंदी तथा खेत की सिवाना (आरी) तोड़कर ज़मीन पर जबरन कब्जा करने के मामलों में अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO), हिलसा को मौके पर शांति-व्यवस्था बनाए रखते हुए निष्पक्ष समाधान निकालने का निर्देश दिया गया। 

इसके अलावा, धोखाधड़ी से जालसाजीपूर्वक हस्ताक्षर कराकर अचल संपत्ति की रजिस्ट्री कराने के गंभीर मामले में SDO एवं SDPO, बिहारशरीफ को पूरे प्रकरण की गहराई से जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ा कानूनी कदम उठाने के निर्देश दिए गए।

भूमि अधिग्रहण से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में बकास्त भूमि का रैयतीकरण करवाकर  मुआवजा राशि अप्राप्त होने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, नालंदा को अविलंब मामले के निष्पादन का निर्देश दिया।

जन-सुनवाई में आए अन्य सभी आवेदनों को भी पुलिस, राजस्व और विकास विभाग के अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Samrat Choudhary 
CMO Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Press Information Bureau - PIB,  Government of India 
Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar

प्रेस विज्ञप्ति-2 स्थान: नालंदा दिनांक : 20 जुलाई, 2026 *नालंदा जिलाधिकारी ने 33 जन-शिकायतों पर तय की अधिकारियों की जवाबदेही* ● *जन-शिकायतों के समयबद्ध निष्पादन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक आवेदन पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।* ● *भूमि विवाद, अतिक्रमण एवं अवैध कब्जे से जुड़े मामलों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं विधि-सम्मत समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।* ● *धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा एवं अचल संपत्ति से संबंधित मामलों की गहन जांच कर दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।* ● *जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।* बिहारशरीफ: राज्य सरकार की जन-केन्द्रित संकल्पना "सबका सम्मान–जीवन आसान" के तहत नालंदा समाहरणालय में "सेवा–संवाद–समाधान" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जन-सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी, नालंदा श्रीमती उदिता सिंह ने जिले के सुदूर प्रखंडों एवं पंचायतों से पहुंचे कुल 33 फरियादियों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी शिकायतों को अत्यंत संवेदनशीलता व गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए ऑन-द-स्पॉट सख्त निर्देश जारी किए। जन-सुनवाई के दौरान भूमि विवाद एवं राजस्व से जुड़ी कई पेचीदा शिकायतें सामने आईं। जमाबंदी व लगान रसीद काटने पर लगी रोक हटाने तथा खाता सुधार के उपरांत नई जमाबंदी कायम करने से जुड़े मामलों पर जिलाधिकारी ने अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालंदा को तत्काल अभिलेखों की गहन जांच कर समयबद्ध निष्पादन का आदेश दिया। वहीं, आम रास्ते पर अतिक्रमण कर आवागमन बाधित करने की शिकायत पर भी लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को अविलंब कार्रवाई करते हुए रास्ता अतिक्रमण-मुक्त कराने के लिए निर्देशित किया गया। जमीन पर अवैध कब्जे और आपसी विवादों को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। दोनों पक्षों के बीच भू-खंड की घेराबंदी तथा खेत की सिवाना (आरी) तोड़कर ज़मीन पर जबरन कब्जा करने के मामलों में अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO), हिलसा को मौके पर शांति-व्यवस्था बनाए रखते हुए निष्पक्ष समाधान निकालने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा, धोखाधड़ी से जालसाजीपूर्वक हस्ताक्षर कराकर अचल संपत्ति की रजिस्ट्री कराने के गंभीर मामले में SDO एवं SDPO, बिहारशरीफ को पूरे प्रकरण की गहराई से जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ा कानूनी कदम उठाने के निर्देश दिए गए। भूमि अधिग्रहण से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में बकास्त भूमि का रैयतीकरण करवाकर मुआवजा राशि अप्राप्त होने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, नालंदा को अविलंब मामले के निष्पादन का निर्देश दिया। जन-सुनवाई में आए अन्य सभी आवेदनों को भी पुलिस, राजस्व और विकास विभाग के अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Press Information Bureau - PIB, Government of India Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar

Nalanda, Bihar | Jul 20, 2026

📡 #FacebookLive
हमसे जुड़िए फेसबुक लाइव पर और जानिए कुसुम रंजन की प्रेरणादायक सफलता की कहानी 
🐟 मत्स्य लाभुक
📍 ग्राम – जहाँगीरपुर
📍 प्रखंड – सरमेरा
📍 जिला – नालंदा
उनके अनुभव से जानें।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Animals&FisheriesDept 
Animal & Fisheries Resources Department

📡 #FacebookLive हमसे जुड़िए फेसबुक लाइव पर और जानिए कुसुम रंजन की प्रेरणादायक सफलता की कहानी 🐟 मत्स्य लाभुक 📍 ग्राम – जहाँगीरपुर 📍 प्रखंड – सरमेरा 📍 जिला – नालंदा उनके अनुभव से जानें। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Animals&FisheriesDept Animal & Fisheries Resources Department

Nalanda, Bihar | Jul 20, 2026

प्रेस विज्ञप्ति-12
नालंदा।
...................
जनता दरबार में जिलाधिकारी , नालंदा द्वारा 27 आवेदकों की समस्याओं को सुना गया , साथ ही समस्या निदान हेतु उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों  को आवश्यक  दिशा-निर्देश दिए।
-------------------------------
18 जुलाई 2026 
--------------------------------
           दैनिक जनता दरबार में  श्रीमती उदिता सिंह, जिलाधिकारी , नालंदा द्वारा आज 27 आवेदकों के  समस्याओं का निदान हेतु संबंधित विभाग  के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।
 
आवेदक द्वारा बताए गए जन्म प्रमाण पत्र सुधार करने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु  जिलाधिकारी महोदय द्वारा  अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया।

आवेदक द्वारा बताए गए विवादित भूमि की नापी कराने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया।

आवेदक द्वारा बताए गए मेरे खुद के जमीन को जोतने नहीं देने(भूमि विवाद) से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी/ एसडीपीओ, राजगीर को निर्देश दिया गया।

आवेदक के द्वारा बताए गए रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी/ एसडीपीओ, हिलसा को निर्देश दिया गया।

आवेदक द्वारा बताए गए रैयती जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी/ एसडीपीओ सदर, बिहारशरीफ को निर्देश दिया गया।

 आवेदक द्वारा बताए गए चापाकल लगाने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, नालन्दा को निर्देश दिया गया।

अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को समस्या निदान हेतु उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
Samrat Choudhary 
CMO Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Press Information Bureau - PIB,  Government of India 
Public Health Engineering Department, Government of Bihar 
Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar

प्रेस विज्ञप्ति-12 नालंदा। ................... जनता दरबार में जिलाधिकारी , नालंदा द्वारा 27 आवेदकों की समस्याओं को सुना गया , साथ ही समस्या निदान हेतु उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ------------------------------- 18 जुलाई 2026 -------------------------------- दैनिक जनता दरबार में श्रीमती उदिता सिंह, जिलाधिकारी , नालंदा द्वारा आज 27 आवेदकों के समस्याओं का निदान हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । आवेदक द्वारा बताए गए जन्म प्रमाण पत्र सुधार करने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया। आवेदक द्वारा बताए गए विवादित भूमि की नापी कराने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया। आवेदक द्वारा बताए गए मेरे खुद के जमीन को जोतने नहीं देने(भूमि विवाद) से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी/ एसडीपीओ, राजगीर को निर्देश दिया गया। आवेदक के द्वारा बताए गए रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी/ एसडीपीओ, हिलसा को निर्देश दिया गया। आवेदक द्वारा बताए गए रैयती जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी/ एसडीपीओ सदर, बिहारशरीफ को निर्देश दिया गया। आवेदक द्वारा बताए गए चापाकल लगाने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, नालन्दा को निर्देश दिया गया। अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को समस्या निदान हेतु उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए । Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Press Information Bureau - PIB, Government of India Public Health Engineering Department, Government of Bihar Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar

Nalanda, Bihar | Jul 18, 2026

प्रेस विज्ञप्ति दिनाँक- 19/07/26 स्थान- नालंदा *551 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) के शुभारंभ के साथ सरकारी शिक्षा में नए युग की शुरुआत* ● *'उन्नत शिक्षा–उज्ज्वल भविष्य' के संकल्प को मिलेगा बल* ● *जिले में चयनित 20 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का हुआ उद्घाटन* ● *कक्षा 9 से ही जेईई, नीट एवं ओलंपियाड जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी की सुविधा* ● *जिला पदाधिकारी ने बिहारशरीफ स्थित सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का विस्तृत निरीक्षण किया* नालंदा। बिहार सरकार ने गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक सरकारी शिक्षा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए राज्यभर में 551 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) की शुरुआत की है। 'सात निश्चय-3 (2025-30)' के अंतर्गत संचालित "उन्नत शिक्षा–उज्ज्वल भविष्य" कार्यक्रम के तहत इन विद्यालयों का राज्यस्तरीय शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी द्वारा बेगूसराय स्थित बी.पी. इंटर स्कूल (मॉडल विद्यालय) से किया गया। इसके साथ ही सभी जिलों एवं चयनित प्रखंडों में भी उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किए गए। राज्य सरकार की इस महत्वाकांक्षी पहल का उद्देश्य सरकारी विद्यालयों को आधुनिक संसाधनों से लैस उत्कृष्ट शिक्षण संस्थानों के रूप में विकसित करना है, ताकि ग्रामीण एवं पिछड़े क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी निजी विद्यालयों के समकक्ष गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो सके। इन आदर्श विद्यालयों में स्मार्ट क्लासरूम, आधुनिक कंप्यूटर लैब, अत्याधुनिक भौतिकी, रसायन एवं जीवविज्ञान प्रयोगशालाएं, डिजिटल शिक्षण व्यवस्था तथा कक्षा 9 से ही जेईई, नीट एवं ओलंपियाड जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही बिहार स्कूल लाइव क्लासेज के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। इन विद्यालयों का उद्देश्य केवल बेहतर आधारभूत संरचना उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार, तार्किक सोच, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हुए उन्हें राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर की प्रतिस्पर्धाओं के लिए तैयार करना है। इसी क्रम में नालंदा जिले के चयनित प्रखंडों में भी सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का उद्घाटन उत्साह, गरिमा एवं जनभागीदारी के साथ संपन्न हुआ। जिला पदाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह के निर्देशानुसार सभी चयनित विद्यालयों में उद्घाटन कार्यक्रम का सफल आयोजन सुनिश्चित किया गया। विद्यालय परिसरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों एवं नागरिकों की सहभागिता के साथ कार्यक्रम संपन्न हुए। नालंदा जिले के चयनित 20 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) गिरियक – उच्च माध्यमिक विद्यालय, चोरसुआ कतरीसराय – उच्च माध्यमिक विद्यालय, गोवर्धन बिगहा, कतरीसराय राजगीर – +2 उच्च विद्यालय, बेलदार बिगहा सिलाव – रास बिहारी उच्च विद्यालय, नालंदा बिहारशरीफ – जवाहर कन्या +2 विद्यालय, झिंग नगर, नालंदा हरनौत – उच्च विद्यालय, गोनावां पोआरी नूरसराय – उच्च माध्यमिक विद्यालय, सरदार बिगहा, नूरसराय चंडी – उच्च विद्यालय, तुलसीगढ़ अस्थावां – आर.एस.बी. उच्च विद्यालय, अस्थावां बिंद – उच्च विद्यालय, बिंद रहुई – सर्वोदय +2 उच्च विद्यालय, पैठना सरमेरा – उच्च विद्यालय, सरमेरा हिलसा – राम बाबू +2 विद्यालय, हिलसा करायपरसुराय – उच्च विद्यालय, मकरौता नगरनौसा – विकास उच्च विद्यालय, भोभी थरथरी – उच्च विद्यालय, आस्ता एकंगरसराय – एस.एस. एकेडमी, एकंगरसराय इस्लामपुर – नेताजी सुभाष उच्च एवं +2 विद्यालय, इस्लामपुर परवलपुर – एम.डी.एन. एच. एस , बरमिथ, परवलपुर बेन – श्री महात्मा गांधी राष्ट्रीय +2 विद्यालय, गुरुशरणपुर उद्घाटन समारोह के उपरांत जिला पदाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह ने जवाहर कन्या उच्च विद्यालय, बिहारशरीफ स्थित सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की आधारभूत सुविधाओं, स्मार्ट कक्षाओं, शैक्षणिक व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से संवाद स्थापित कर पठन-पाठन की गुणवत्ता, नियमित उपस्थिति, अनुशासन, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों तथा विद्यार्थियों के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त की। उद्घाटन कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों में नई शिक्षा व्यवस्था को लेकर उत्साह एवं विश्वास का वातावरण देखने को मिला। यह पहल निश्चित रूप से बिहार में सरकारी विद्यालयों की गुणवत्ता को नई पहचान देने तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर डॉ. सुनील कुमार, माननीय विधायक, बिहारशरीफ; श्रीमती रीना यादव, सदस्य बिहार विधान परिषद; नगर आयुक्त, उप नगर आयुक्त तथा शिक्षा विभाग के विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहे। Samrat Choudhary #CMOBihar Dr. Sunil Kumar Mlc Reena Yadav Mithilesh Kumar Tiwari Bihar Sharif Nagar Nigam Bihar Education Department - Nalanda News