कांके: अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित आनंद मोबाइल दुकान में लगभग ₹15 लाख के मोबाइल
फ़ोन हुए चोरी, घटना CCTV में कैद
Kanke, Ranchi | Jul 31, 2024 रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित आनंद मोबाइल दुकान से लगभग 15 लाख रुपये के मोबाइल की चोरी कर ली गई है।चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।आनंद मोबाइल दुकान के मालिक आनंद ने बताया कि चोरी की घटना को सुबह तीन बजे अंजाम दिया गया है।उन्होंने कहा कि चोरों ने दुकान के शटर को नीचे से थोड़ा काटा और उसी रास्ते से दुकान में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया।