कांके: रांची के सुखेवनगर थाना क्षेत्र से आरपीएफ ने अवैध रेलवे ई-टिकट के साथ दूकानदार को किया गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Jul 31, 2024 रांची के सुखेवनगर थाना क्षेत्र से आरपीएफ ने अवैध रेलवे ई-टिकट के साथ दूकानदार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दूकानदार का नाम मनोज कुमार बताया जा रहा है। आरपीएफ ने दुकानदार के पास से 11 अवैध रेलवे ई-टिकट बरामद किया है। अवैध रेलवे ई-टिकट की कीमत 18 हज़ार 500 रूपया बताया जा रहा है।