कांके: रांची स्थित राजभवन में झारखंड के नये राज्यपाल संतोष गंगवार ने शपथ ली, सीएम समेत कई लोग रहे मौजूद
Kanke, Ranchi | Jul 31, 2024 रांची स्थित राजभवन में झारखंड के नये राज्यपाल संतोष गंगवार ने शपथ ली। झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद ने संतोष गंगवार को शपथ दिलायी। मौके पर सीएम हेमंत सोरेन, विधानसभा स्पीकर रवींद्रनाथ महतो, मंत्री मिथलेश ठाकुर समेत कई लोग मौजूद रहे।