बिहार पुलिस मुख्यालय मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के निर्देश के आलोक में अंतरराष्ट्रीय नशा विमुक्ति दिवस 2026" के अवसर पर प्रातः 11:00 बजे पुलिस अधीक्षक, किशनगंज के निर्देशन में किशनगंज पुलिस के सभी थाना परिसरों में थानाध्यक्षों एवं थाना के पुलिस पदाधिकारी/कर्मियों द्वारा नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु शपथ ग्रहण किया गया। इस अवसर पर सभी ने नशे से दूर रहने, समाज को नशामुक्त बनाने तथा आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
साथ हीं, पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, हरित वातावरण के संवर्धन एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संदेश देते हुए विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। सभी ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया।