Kishanganj पोठिया प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत उदगारा के करबला में मुहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) आसिफ, अंचलाधिकारी (CO) मोहित राज, थाना प्रभारी संजय पांडे, अधिवक्ता शम्स आगाज़ तथा पूर्व मुखिया जमशेद आलम उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने लोगों से शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। प्रशासन की मुस्तैदी और स्थानीय लोगों के सहयोग से मुहर्रम का आयोजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।