🚨#Breaking कांग्रेस छोड़ने की खबर निकली गलत! हरीश रावत ने खुद किया साफ
देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने की खबरों को गलत बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस से उनका नाता खत्म नहीं हुआ है और पार्टी की सदस्यता उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
हरीश रावत ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी से नहीं, बल्कि दो पदों से इस्तीफा देने की इच्छा जताई है। इनमें प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य का पद और एआईसीसी वर्किंग कमेटी का पद शामिल है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सदस्यता उनके “खून और हड्डियों में” है। साथ ही उन्होंने ईडी की कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि इससे कांग्रेस के भ्रष्टाचार विरोधी नैरेटिव पर कोई प्रतिकूल असर नहीं पड़ना चाहिए।
हरीश रावत ने मीडिया से अपील की कि उनकी सोशल मीडिया पोस्ट को पूरी तरह पढ़ने के बाद ही खबर प्रकाशित करें और गलत खबरों को दुरुस्त करें।
Dehradun, Dehradun | Sep 12, 2026