चम्बा: मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. मनीष गर्ग ने वर्चुअली लॉन्च किया चम्बा का स्वीप गीत
Chamba, Chamba | May 10, 2024 जिला मुख्यालय चम्बा में शुक्रवार को निर्वाचन विभाग की ओर से मतदाता जागरूकता पर आधारित एक प्रेरक, मनोरंजक तथा ज्ञानवर्धक गीत लांच किया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश डॉ. मनीष गर्ग द्वारा वर्चुअल उपस्थिति में लॉन्च किए गए इस गीत को जिला चम्बा के सुप्रसिद्ध गायक राजीव थापा ने आवाज दी है। गीत की रचना उपायुक्त के सहायक आयुक्त पृथ्वी पाल सिंह ने की है।