चम्बा: ढकोग के समीप सड़क से नीचे लुढ़का सीमेंट से भरा ट्रक, चालक की तलाश जारी
Chamba, Chamba | May 10, 2024 चम्बा- भरमौर एनएच पर ढकोग के समीप एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर रावी नदी में समा गया है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की ओर से ट्रक में सवार चालक योगराज पुत्र धनीराम निवासी गांव तराला डाकघर जांघी तहसील व जिला चम्बा को खोजने के लिए सर्च अभियान चलाया गया है। यह जानकारी शुक्रवार को एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने मीडिया के साथ सांझा की है।