चम्बा: कुनेड़ पंचायत में नाले में गिरने से 2 लोगों की मौत, पुलिस ने मामले की जांच की शुरू
Chamba, Chamba | May 10, 2024 कुनेड़ पंचायत में नाले में गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई। ये दोनों रिश्ते में चाचा ताया के बेटे थे। मृतकों की पहचान केवल कुमार व छज्जू निवासी मठैना डाकघर के रूप में हुई है। पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। केवल कुमार व छज्जू अपने घर की ओर लौट रहे थे तो रास्ते में भयाल छौ के पास अनियंत्रित होकर ढांक से लुढ़ककर नीचे नाले में जा गिरे।