कुल्लू शहर में दुरुस्त होगी सफाई व्यवस्था
ढालपुर में उपाध्यक्ष शालिनी ने की बैठक
सफाई कर्मचारियों को दिए निर्देश
Kullu Times
जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर में नगर परिषद कुल्लू के ढालपुर जोन 2 की बैठक आयोजित की गई। तो वहीं इस बैठक में नगर परिषद कुल्लू की उपाध्यक्ष शालिनी राय भारद्वाज विशेष रूप से उपस्थित रही। बैठक में ठेकेदार के सफाई कर्मियों के साथ-साथ अन्य पार्षद भी मौजूद रहे और कुल्लू शहर में सफाई व्यवस्था को बेहतरीन करने के बारे में अभी कर्मचारियों को निर्देश दिए गए। नगर परिषद कुल्लू की उपाध्यक्ष शालिनी राय भारद्वाज ने कहा कि कुल्लू शहर को स्वच्छ रखना नगर परिषद का कर्तव्य है। ऐसे में सफाई कर्मचारियों की पूरी जानकारी भी बैठक में रखी गई और हर वार्ड में कितने सफाई कर्मचारी यह कार्य करेंगे। उसके लिए भी उन्हें निर्देश दिए गए हैं। शालिनी राय भारद्वाज ने कहा कि सफाई कर्मचारी हर घर से कूड़ा भी एकत्र करते हैं। लेकिन कुछ जगह पर लोगों के द्वारा गीला और सूखा कूड़ा एक साथ दिया जा रहा है। जिससे उसके सेग्रीगेशन में भी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। ऐसे में उन्होंने नगर परिषद कुल्लू के सभी लोगों से आग्रह किया है कि वह अपने घरों से गीला और सूखा कूड़ा अलग दे। ताकि नगर परिषद में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके। Municipal Council Kullu
Kullu, Kullu | Jun 26, 2026