Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Accident
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
image
image
image

एबीवीआईएमएएस में बेसिक एवं एडवांस्ड पर्वतारोहण पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न Kullu Times अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान (एबीवीआईएमएएस), मनाली में बेसिक माउंटेनियरिंग कोर्स (बीएमसी) तथा एडवांस्ड माउंटेनियरिंग कोर्स (एएमसी) का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इन दोनों प्रतिष्ठित पाठ्यक्रमों में देश के विभिन्न राज्यों से आए 170 महिला एवं पुरुष प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। बेसिक माउंटेनियरिंग कोर्स का शुभारंभ 1 जून 2026 तथा एडवांस्ड माउंटेनियरिंग कोर्स का शुभारंभ 30 मई 2026 को हुआ। दोनों पाठ्यक्रम क्रमशः 26 एवं 28 दिनों तक संचालित किए गए। इस दौरान प्रशिक्षुओं को संस्थान के अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा पर्वतारोहण की आधुनिक तकनीकों एवं उच्च पर्वतीय परिस्थितियों में कार्य करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को रॉक क्राफ्ट, स्नो क्राफ्ट, आइस क्राफ्ट, ग्लेशियर ट्रैवल, रस्सी तकनीक, रेस्क्यू प्रशिक्षण, नेविगेशन, शारीरिक क्षमता एवं सहनशक्ति विकास, उच्च हिमालयी जीवन कौशल, पर्यावरण संरक्षण, अभियान योजना तथा पर्वतीय नेतृत्व का गहन प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रतिभागियों में तकनीकी दक्षता के साथ-साथ अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना एवं आत्मविश्वास का विकास करना था। व्यावहारिक प्रशिक्षण के अंतर्गत प्रशिक्षुओं ने लगभग 15,700 फीट की ऊँचाई तक सफलतापूर्वक हाई एल्टीट्यूड ट्रेक एवं अनुकूलन (Acclimatization) किया। इसके उपरांत प्रशिक्षण का समापन 17,300 फीट ऊँची माउंट फ्रेंडशिप पीक के सफल आरोहण के साथ हुआ। इस अभियान के दौरान प्रशिक्षुओं ने कठिन हिमालयी परिस्थितियों में अपनी तकनीकी दक्षता, सहनशक्ति, साहस एवं टीमवर्क का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समापन समारोह का मुख्य आकर्षण सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु (Best Trainee) पुरस्कार रहा, जो 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) गबीर दास को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, शारीरिक दक्षता एवं पूरे प्रशिक्षण के दौरान समर्पित प्रयासों के लिए प्रदान किया गया। उनकी उपलब्धि सभी प्रतिभागियों के लिए प्रेरणास्रोत रही। इस अवसर पर एबीवीआईएमएएस के निदेशक ने सभी सफल प्रशिक्षुओं को बधाई देते हुए प्रशिक्षकों एवं संस्थान के समस्त स्टाफ की सराहना की। उन्होंने कहा कि पर्वतारोहण केवल एक साहसिक खेल नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास, टीमवर्क तथा प्रकृति के प्रति सम्मान का उत्कृष्ट माध्यम है। उन्होंने बताया कि एबीवीआईएमएएस साहसिक पर्यटन, खोज एवं बचाव (Search & Rescue), आपदा प्रबंधन तथा पर्वतीय सुरक्षा के क्षेत्र में प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार कर हिमाचल प्रदेश को देश के अग्रणी साहसिक पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि बेसिक माउंटेनियरिंग कोर्स एवं एडवांस्ड माउंटेनियरिंग कोर्स की अगली प्रशिक्षण श्रृंखला 30 जून 2026 से एबीवीआईएमएएस, मनाली में प्रारंभ होगी, जिसमें देशभर से आए नए प्रशिक्षु भाग लेंगे। संस्थान भविष्य में भी उच्च गुणवत्ता वाले प्रशिक्षण के माध्यम से सुरक्षित एवं जिम्मेदार साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Kullu, Kullu | Jun 26, 2026