खुद बीमार चल रहा 15 पंचायत का सैंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
वर्तमान में डेपुटेशन के डॉक्टर के सहारे मरीज
शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलती सेवा
रात्रिकालीन सेवा की भी नहीं कोई सुविधा
ग्रामीणों को इलाज के लिए 50 किलोमीटर का करना पड़ रहा सफ़र
ग्रामीणों ने डॉक्टर और रात्रिकालीन सेवा शुरू करने की रखी मांग
Kullu Times
सैंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष झाबे राम का कहना है कि वर्तमान में यह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुद बीमार चल रहा है। क्योंकि यहां पर कभी भी रात्रि कालीन सेवाएं मरीजों को नहीं मिल पाई। इसके अलावा एक डॉक्टर के सहारे यह अस्पताल चल रहा है। सैंज घाटी की करीब 15 पंचायत के 25000 से अधिक आबादी इसी अस्पताल पर इलाज के लिए निर्भर है।।अगर मरीज को रात के समय कोई समस्या आए तो उन्हें सैंज से 50 किलोमीटर दूर ढालपुर के क्षेत्र अस्पताल का रुख करना पड़ता है। ऐसे में घाटी के लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सरकार को चाहिए कि यहां पर रात्रि कालीन सेवाओं को जल्द शुरू किया जाए।
Kullu, Kullu | Jun 26, 2026