मड़ावरा: मदनपुर पुलिस ने लड़ाई-झगड़े के मामले में दो आरोपियों पर शांति भंग की धाराओं में की कार्रवाई
थाना मदनपुर पुलिस ने लड़ाई झगड़ा के मामले को लेकर भौती और जलंधर गांव से दो आरोपियों पर शांति भंग की धाराओं में कार्यवाही करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। उक्त आरोपियों का चिकित्सकीय परीक्षण कराए जाने के बाद बुधवार दोपहर करीब 2:00 बजे पुलिस द्वारा उन्हें संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।