सारठ: हेमंत सरकार में राज्य की विधि व्यवस्था चौपट व स्थिति अराजक, सारठ में बोले BJP नेता बाबूलाल मरांडी
BJP नेता बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर राज्य की विधि-व्यवस्था चौपट व स्थिति अराजक होने का बड़ा आरोप लगाया है। शनिवार दोपहर 12 बजे सारठ में पत्रकारों से राज्य में बढ़ते अपराध, स्वास्थ्य व सड़क की हालत खराब होने व सरकार पर पुलिस को वसूली में लगाने का भी आरोप लगाया। इधर पूर्व मंत्री रणधीर सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत भी किया।