टीकमगढ़: जिला अस्पताल में दिव्यांग जनों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जाने हेतु शिविर का किया गया आयोजन, किए गए पंजीयन
टीकमगढ़ जिला अस्पताल में शुक्रवार को दिव्यांग जनों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जाने हेतु शिविर का आयोजन किया जाता है। बताया गया कि आज लगभग 70 दिव्यांग जनों के पंजीयन किए गए हैं। पंजीयन के उपरांत मेडिकल परीक्षण किया जाएगा जिसके बाद दिव्यांग जनों के दिव्यांग पत्र बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि लगातार जिला अस्पताल में शासन की योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को दिया जा रहा है।