टीकमगढ़: चेन स्नेचिंग की घटनाओं को लेकर टीकमगढ़ एसपी ने जिले वासियों से की अपील, कहा: संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर पुलिस को दें सूचना
चैन स्नेचिंग की घटनाओं को बढ़ते देखते हुए आज टीकमगढ़ अधीक्षक रोहित काशवानी ने टीकमगढ़ जिले वासियों से अपील की है कि मॉर्निंग वॉक पर अकेले ना जाए और संदिग्ध व्यक्ति देखने पर तुरंत पुलिस या हंड्रेड डायल को सूचना दें। उन्होंने जिले वासियों से अपने आसपास क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की।