नौतन: शिवराजपुर में उत्पाद विभाग पर हमले के बाद डर का साया, लोग घर खाली कर जी रहे हैं, पर्व-त्योहार का उत्साह भी नहीं
नौतन विगत माह शिवराजपुर गांव में शराब धंधेबाजों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर हुए हमले व मारपीट में हुई कारवाई को लेकर आज भी शिवराजपुर पंचायत के वार्ड नंबर आठ के लोग भय के माहौल में जीवन जिने को मजबूर हैं।अपने घरों को छोड़ कर आज भी लोग दुसरे गांवों में अपनी जीवन किसी तरह व्यतित कर रहे हैं।