नौतन: आवास लाभुकों को कार्यादेश बांटे गए, विधायक ने कहा - महिलाएं जागेगी तो रिशवतखोरी बंद होगी
नौतन पीएम मोदी सरकार का सपना है कि आवास योजना का लाभ धरातल पर पहुंचे।अगर महिला लाभुक रिशवतखोरी के खिलाफ आवाज उठाना शुरू कर दे तो रिशवत लेने देने की परंपरा खत्म हो जाएगा। यह बातें मंगलवार को प्रखंड कार्यालय में आवास लाभुको के बीच कार्यादेश का वितरण करते हुए विधायक नारायण प्रसाद ने कहीं। विधायक ने कहा कि पहले पुरूषों को आवास योजना का लाभ दिया जाता था।