नौतन: नौतन पुलिस ने बिभिन्न मामलों में आधा दर्शन को किया गिरफ्तार भेजा जेल
नौतन पुलिस ने विभिन्न मामलों में फरार चल रहे आधा दर्जन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्तों में बैरिया थाना क्षेत्र के बगहीं निमिया टोला निवासी राजकुमार एक बाईक चोर है।जिसपर स्थानीय थाने में कांड संख्या 334/24 दर्ज है।वहीं डबरिया गांव के श्री चौधरी, प्रभु चौधरी, लाल बाबु चौधरी,कपीलदेव चौधरी व रामाज्ञा मुखिया सभी वारंटी है।