नौतन: नौतन में पाइप फूटने से सडक पर गिर रहा टंकी का पानी,गांव में पानी नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
नौतन मुख्यालय में अवस्थित पानी टंकी के सप्लाई पाइप फूट जाने से टंकी का पानी सडक पर गिर रहा है। शुद्ध पेयजल सडक पर गिरने से आक्रोशित ग्रामीणों ने विभागीय उदासीनता के विरोध में प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया है।ग्रामीण शेख हारून, रोज मियां भोज मियां, बाबूलाल प्रसाद, शक्ति प्रसाद, कमल महतो, इसराइल मियां, सोनू कुमार, मुस मियां आदि ने कहा।