रजौन: रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा को लेकर रजौन क्षेत्र में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति की अपील
Rajaun, Banka | Mar 26, 2026 रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा को लेकर रजौन थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकालकर शांति और सौहार्द का संदेश दिया ।इस दौरान पुलिस ने थाना क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों का जायजा लेते हुए लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की । फ्लैग मार्च में प्रशासनिक अधिकारी और शस्त्र से लैस पुलिस बल के जवान शामिल थे।