रहटगांव: टिमरनी और रहटगांव में माटी गणेश निर्माण का प्रशिक्षण, इको-फ्रेंडली प्रतिमाओं पर जोर।
पर्यावरण संरक्षण और इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से टिमरनी और रहटगांव में माटी गणेश निर्माण प्रशिक्षण आयोजित किया गया। टिमरनी के शासकीय भाऊसाहब भुस्कुटे महाविद्यालय में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, नर्मदा समग्र और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण हुआ।