आज जिला पदाधिकारी, बांका की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में जीविका की प्रगति एवं आगामी कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जीविका द्वारा विशेष प्राथमिकता के साथ कार्य किया जाए। इसमें प्रमुख रूप से पीएम सूर्यधर योजना को प्रत्येक प्रखंड के प्रत्येक संकुल (Cluster) के माध्यम से संकुल स्तरीय पहल के रूप में प्रत्येक परिवार तक पहुँचाना शामिल है।
जिला पदाधिकारी ने एक ऐसे आदर्श संकुल विकास (Cluster Development) पर विशेष बल दिया, जहाँ जीविका द्वारा संचालित सभी थीम आधारित क्षेत्रों के विकास कार्यों एवं हस्तक्षेपों (Interventions) का प्रभाव सामूहिक रूप से स्पष्ट दिखाई दे।
बैठक में एफपीओ (FPO) के कार्यकलापों को और अधिक सुदृढ़ करने पर भी जोर दिया गया, ताकि अधिक उत्पादन, व्यापक स्तर पर बिक्री, लाभ सुनिश्चित करना, अधिक रोजगार सृजन एवं आय में वृद्धि को प्राथमिकता दी जा सके।
बैठक में इस बात पर भी विशेष ध्यान केंद्रित किया गया कि जीविका के माध्यम से हासिल की गई असाधारण उपलब्धियों और सफलता की कहानियों के केस स्टडी (Case Study) एवं ऑडियो-विजुअल (Audio-Visuals) तैयार किए जाएं, ताकि इनका व्यापक प्रचार-प्रसार हो सके।
जिला पदाधिकारी के निर्देशों के आलोक में जीविका, बांका द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने हेतु कार्ययोजना तैयार कर कार्यान्वयन किया जाएगा।
*"मद्यपान से दूरी, स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी।"*
Banka, Bihar | Nov 18, 2026