सोरांव: मऊआइमा थाना क्षेत्र के अलावलपुर गांव में लगी आग, गेहूं व पुआल जलकर हुए राख
मऊआइमा थाना क्षेत्र के अलावलपुर गांव में मंगलवार की दोपहर गेहूं की फसल व पुआल में आग लगने से दीपक कुमार के 55 बोझ गेहूं, राम बहादुर के 150 बोझ पैरा ,मनोज कुमार के 70 बोझ सरसों ,छेदीलाल का 10 कुंतल भूसा व राम पूजन के 200 बोझ पैरा जलकर राख हो गया। हालांकि आग की लपटों को देख आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया ।