कांके: एसएसपी कार्यालय में 'बाल संवेदनशील पुलिसिंग' ज्ञान, दृष्टिकोण और अभ्यास विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला
Kanke, Ranchi | Jul 28, 2025 एसएसपी कार्यालय में सोमवार शाम करीब चार बजे 'बाल संवेदनशील पुलिसिंग' ज्ञान, दृष्टिकोण और अभ्यास विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने सभी पुलिस थानों के बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारियों को बाल मित्र थाना के निर्माण और संचालन हेतु निर्देश दिए तथा तीन दिनों के भीतर प्रगति साझा करने को कहा।