कांके: रांची के पहाड़ी मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, बोल बम से गूंजा मंदिर परिसर
Kanke, Ranchi | Jul 28, 2025 रांची के पहाड़ी मंदिर में सोमवार सुबह करीब छह बजे से सावन की तीसरी सोमवारी पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर बोल बम से गूंज रहा है और शिवभक्त लंबी कतारों में लगकर भगवान भोलेनाथ को जल अर्पित कर रहे हैं। श्रद्धालुओं में तीसरी सोमवारी को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।