कांके: डोरंडा स्थित वन विभाग में वर्ल्ड नेचर कंजर्वेशन डे के अवसर पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया
Kanke, Ranchi | Jul 28, 2025 डोरंडा स्थित वन विभाग में सोमवार दोपहर करीब तीन बजे वर्ल्ड नेचर कंजर्वेशन डे के अवसर पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों ने भाग लिया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, जल की महत्ता, जलवायु परिवर्तन और वर्ल्ड नेचर कंजर्वेशन डे के महत्व पर विस्तार से चर्चा की।