सागर नगर: कलेक्टर ने संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर प्रेक्षकों की नियुक्ति की
कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा दिए गए निर्देशानुसार मंडल द्वारा आयोजित हायर सेकेण्डरी एवं हाई स्कूल परीक्षा हेतु जिले में स्थित संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील परीक्षा केन्द्रों पर प्रेक्षकों को नियुक्त किया। जिसमें 5 संवदेनशील एवं 4 अतिसंवेदनशील परीक्षा केन्द्र शामिल हैं |