सागर नगर: मकरोनिया सीएमओ ने कहा- नियमित सफाई कर्मचारी काम पर हैं, सिर्फ प्लेसमेंट कर्मचारी हड़ताल पर हैं
मकरोनिया नगर पालिका में कार्यरत प्लेसमेंट एजेंसी के सफाई कर्मियों की हड़ताल के बाद गुरुवार दोपहर 12 बजे नगर पालिका के सीएमओ पवन शर्मा, अध्यक्ष पार्षद और अन्य कर्मचारियों ने खुद सड़कों पर उतरकर सफाई कार्य किया सीएमओ पवन शर्मा ने इस मामले पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि हड़ताल पर गए कर्मचारी नगर पालिका के नहीं, बल्कि प्लेसमेंट एजेंसी के कर्मचारी हैं।