सागर नगर: सागर संभाग में 17 मार्च से 5 मई तक समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन होगा, प्रमुख सचिव ने की समीक्षा बैठक
प्रमुख सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण रश्मि अरुण शमी ने सागर संभाग की उपार्जन की समीक्षा गुरुवार को वर्चुअल माध्यम से की। प्रमुख सचिव ने निर्देश दिए कि रबी उपार्जन हेतु खरीदी केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने बताया कि सागर संभाग के लिए 17 मार्च से 5 मई 2025 तक समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन किया जाएगा।