सागर नगर: केंट थाना क्षेत्र में ट्रक चालक ट्रक लेकर हुआ लापता, अमानत में खयानत का मामला दर्ज
कैन्ट थाना में एक ट्रक मालिक ने ट्रक चालक पर ट्रक लेकर भागने का मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने ट्रक मालिक की रिपोर्ट पर चालक के खिलाफ अमानत में ख्यानत का मामला दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि फरियादी आमिर पिता मोहम्मद नसीम निवासी लाल स्कूल के पीछे थाना गोपाल गंज ने थाने आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई।